यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2011


उद्यान का पुष्प / अपनी महक से,

महका देता है / अपने सामीप्य को।

जनमानस

बड़ी आत्मीयता से

आनंद लेता है / मोहक सुगंध का।

स्वार्थ का उद्भव / मानव मन में,

खिंचा जाता है तभी तो / वह उपवन में।

महकता किन्तु पुष्प ही केवल,

पहचान उसकी वही महक है।

अनन्य महक आनंदमयी /

अव्यक्त, आकर्षक, अकल्पनीय।

जनमानस महकता नहीं / सामान्यतया,

नि:स्वार्थ का आवरण चाहिए...

...महक की उपज के लिए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें